रायसेन/सिलवानी, अनियंत्रित होकर पलटा था गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, चपेट में आए थे पति-पत्नी और बेटा, पत्नी की मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 23, 2022

रायसेन/सिलवानी, अनियंत्रित होकर पलटा था गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, चपेट में आए थे पति-पत्नी और बेटा, पत्नी की मौत।

अनियंत्रित होकर पलटा था गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, चपेट में आए थे पति-पत्नी और बेटा, पत्नी की मौत।

रायसेन/सिलवानी, अनियंत्रित होकर पलटा था गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, चपेट में आए थे पति-पत्नी और बेटा, पत्नी की मौत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। बीते मंगलवार की दोपहर राजमार्ग 44 गैरतगंज-गाडरवारा के जमुनिया घाट पर गैस सिलेंडर से भरी आयशर गाड़ी पलट गई थी। जिसकी चपेट में एक बाइक आ गई, जिससे बाइक में सवार तीन गंभीर घायल हो गए थे। तीनों घायलों में बाइक सवार की पत्नि की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना स्थल से घायलों को स्कूल वैन से हॉस्पिटल सिलवानी में भर्ती किया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रिफर किया गया था। भोपाल में इलाज के दौरान बाइक सवार देवेन्द्र वैष्णव की पत्नी कीर्ति वैष्णव की मौत हो गई। जिनका उनके ग्राम ठर्र जिला विदिशा में बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। जबकि बाइक सवार देवेन्द्र वैष्णव व पुत्र कृष्णा वैष्णव का भोपाल में इलाज चल रहा है।

रायसेन/सिलवानी, अनियंत्रित होकर पलटा था गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, चपेट में आए थे पति-पत्नी और बेटा, पत्नी की मौत।

आपको बता दे की, मंगलवार की दोपहर में राजमार्ग 44 गैरतगंज-गाडरवारा के जमुनिया घाट पर सिलवानी की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर से भरी आयशर गाड़ी क्रमांक पलट गई थी, जिसकी चपेट में बुलेट गाड़ी पर सवार देवेन्द्र वैष्णव, उनकी पत्नी कीर्ति वैष्णव व पुत्र कृष्णा वैष्णव चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए थे। घायलों को वहा से गुजर रही एक स्कूल वैन से बच्चो को उतारकर सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रिफर किया गया था। जानकारी के मुताबिक, देवेन्द्र वैष्णव अपनी पत्नी कीर्ति वैष्णव, पुत्र कृष्णा वैष्णव के साथ अपनी सुसराल साईंखेड़ा से वापिस अपने ग्राम ठर्र जिला विदिशा जा रहे थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...