Post Top Ad
Tuesday, November 22, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, सैर सपाटे और महंगे शौक पूरे करने के लिए बने थे चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जैल।
रायसेन, सैर सपाटे और महंगे शौक पूरे करने के लिए बने थे चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जैल।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। तीन शातिर चोरों ने रायसेन शहर में पिछले दिनों हुई कई चोरियों का करना कबूल किया है। इन तीनों शातिर चोरों ने स्वीकार किया कि महंगे मोबाइल, बाइक, शौक व घूमने की लत ने उन्हें यह सबकुछ करने के लिए मजबूर कर दिया। इन तालाब मोहल्ला वार्ड 4 रायसेन निवासी तीनों शातिर चोरों को कोतवाली पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया। जहां उनकी जमानत अर्जी नामंजूर होने की वजह से जिला जेल पठारी भेज दिया गया। पुलिस कंट्रोल रूम में नवागत एसडीओपी रायसेन रवि शर्मा, कोतवाली टीआई जगदीश सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करते हुए शहर में लगातार घटित हुई चोरी की इन तीनों वारदातों का मीडिया कर्मियों के सामने खुलासा किया। गत 11 नवंबर 2022 को सुभाष नगर तहसील कार्यालय के पीछे वार्ड 9 निवासी फरियादी महेंद्र वर्मा पिता भँवरलाल वर्मा द्वारा कोतवाली पुलिस थाने में सेमसंग कंपनी का टीवी व नगदी रुपये चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी तरह भारत नगर निवासी अमित श्रीवास्तव और गोल्डन बिहार वार्ड 4 निवासी डेविड थॉमस के सूने मकानों में रात में धाबा बोलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। उक्त नकबजनी के तीनों प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अमृत मीणा, एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर गंभीरता पूर्वक तलाश की गई।
रायसेन कोर्ट के रिटायर्ड बाबू विजय सिंह राजपूत निवासी तालाब मोहल्ला के सूने मकान पर लाखों के सोना-चांदी के जेवर, लाखों नकदी रुपये समेत महंगी साड़ियां की वारदात का पुलिस ने पहले ही खुलासा कर दिया था। यह शातिर चोर भोपाल के बताए गए थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी विशाल पिता जीतेंद्र बघेल उम्र 22 साल, दीपक पिता मुंशी लाल विश्वकर्मा उम्र 26 साल और अमित पिता रघुनाथ लोधी उम्र 24 साल तीनों निवासी तालाब मोहल्ला रायसेन को गिरफ्तार कर चोरी गए मसरूका जब्त किया गया।
उक्त चोरी के तीनों मामलों में आरोपियों की धरपकड़ में कोतवाली टीआई जगदीश सिद्धू, उनि वीरेंद्र सेन, उनि पदमा वरकड़े, सउनि सतीश जालवान, सउनि मुकेश चौरसिया, सउनि वरुण सक्सेना, प्र.आर. अमित राजपूत, प्र.आर दुर्गेश राजपूत, प्र.आर. कृष्णपाल और संजीव कुमार, आर. राहुल नामदेव, आर. राहुल मीना, आर. संजय श्रीवास्तव, आर. सुनील अटल, महिला आर सुषमा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक शाहवाल द्वारा बाद में उचित इनाम दिया जाएगा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद