सिपाही ने सी.आई.एस.एफ जवान को मारा थप्पड़, जवान ने एसपी से की शिकायत, ग्रामीणों में फैला रोष। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 22, 2022

सिपाही ने सी.आई.एस.एफ जवान को मारा थप्पड़, जवान ने एसपी से की शिकायत, ग्रामीणों में फैला रोष।

सिपाही ने सी.आई.एस.एफ जवान को मारा थप्पड़, जवान ने एसपी से की शिकायत, ग्रामीणों में फैला रोष।

सिपाही ने सी.आई.एस.एफ जवान को मारा थप्पड़, जवान ने एसपी से की शिकायत, ग्रामीणों में फैला रोष।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। क्षेत्र के एक गांव में मकान निर्माण में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस के एक सिपाही ने वहां खड़े एक सीआईएसएफ जवान को गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया। जिससे गांव का माहौल गर्मा गया और तमाम ग्रामीण इकट्ठे हो गए। यह देख सिपाही मौके से खिसक गया। पीड़ित जवान ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर बैनी निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा सी.आई.एस.एफ का जवान है। अपने विवाह की तैयारी को लेकर वह छुट्टी पर गांव आया है। सोमवार दोपहर गांव निवासी शिव शर्मा व हेमंत शर्मा के बीच मकान निर्माण का विवाद हो गया तो अन्य ग्रामीण के साथ वह भी वहां चला गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मकान के संबंध में पूछा तो उसने बता दिया की यह शिव शर्मा का पुराना मकान था जिस पर एक सिपाही ने भरे समाज के बीच उसका कालर पकड़ कर घसीट लिया और गाली देते हुए थप्पड़ मार दिया। उसने जब विरोध किया तो सिपाही ने उसे धमकी दी। सिपाही की अभद्रता से तमाम ग्रामीण इकट्ठे हो गए। माहौल बिगड़ता देख अन्य सिपाही वहां से खिसक लिए। घटना के बाद पीड़ित सी.आई एस.एफ जवान एसपी से मिला और उन्हें प्रार्थनापत्र देकर कार्यवाही की मांग की, एसपी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...