Post Top Ad
Thursday, November 24, 2022
Home
अपराध
ग्वालियर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
पार्षद ने शादी की वर्षगांठ पर दोस्तों को दी पार्टी, नशे में धुत दोस्तों ने पार्षद की कर दी हत्या।
पार्षद ने शादी की वर्षगांठ पर दोस्तों को दी पार्टी, नशे में धुत दोस्तों ने पार्षद की कर दी हत्या।
ग्वालियर। ग्वालियर में पार्षद की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पार्षद की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि दोस्तों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद नगर निगम में शोक का माहौल है, वहीं अन्य निगम के पार्षद भी जन प्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। मृतक नगर निगम के वार्ड तीन केटोंनमेंट एरिया का पार्षद शैलू कुशवाह था। बताया जाता है कि उसके दोस्तों ने देर रात तक शराब पार्टी की। फिर दोस्तों ने ही शराब के नशे में उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या किस बात को लेकर की गई, इसका पता नहीं चल पाया। प्रथम दृष्टया शराब के नशे में घटना होना माना जा रहा है। मुरार थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकता है।
यह भी पढ़े :- खाकी की लाज को खाक में मिलाने का एक और नया मामला, एसडीओपी के रीडर 30,000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त के शिकंजे में।
पार्षद शैलू कुशवाहा की हत्या से आक्रोशित परिजनों और पड़ोसियों ने मुरार थाने का घेराव कर दिया। मुरार थाने के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया। विवाह वर्षगांठ की रात पार्षद शैलू की हत्या हुई है। दोस्तों ने पार्टी में शराब पिलाने के बाद हत्या कर दी। सिर पर सरिए से गंभीर वार किया गया, बदमाशों ने पैरों को भी तोड़ा है।
Tags
# अपराध
# ग्वालियर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद