Post Top Ad
Monday, November 28, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
डीजल लेने गए किसान की हुई हत्या, रविवार की रात गाँव से दिबियापुर पैट्रोल पंप से लिया था डीजल।
डीजल लेने गए किसान की हुई हत्या, रविवार की रात गाँव से दिबियापुर पैट्रोल पंप से लिया था डीजल।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। थाना क्षेत्र के गांव कुठर्रा में ट्रैक्टर के लिए बाइक से डीजल लेने गये किसान की दूल्हाराय के पूर्वा के पास खेतो में शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने गांव के तीन लोगो के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के गांव कुठर्रा निवासी राजाराम के 38 वर्षीय पुत्र राजकुमार उर्फ छुन्नू का खेत पर मेड को लेकर गांव के ही नरेश पुत्र रमेश चन्द्र से विवाद चल रहा है। जिसके चलते विगत 3 माह पूर्व नरेश ने मृतक राजकुमार उर्फ छुन्नू व उसके परिवारीजनों के विरुद्ध छेड़ खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को मृतक राजकुमार उर्फ छुन्नू के ट्रैक्टर में डीजल खत्म हो गया था। शाम को ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने के लिए बाइक से रात्रि में दिबियापुर गया हुआ था। पेट्रोल पम्प से डीजल लेकर 8.52 मिनट पर बाइक से निकला, जैसे ही वह बेसुन्धरा दूल्हाराय के पूर्वा के बीच पहुचा तभी पहले से घात लगाए बैठे नरेश पुत्र रमेश चन्द्र व उनके दो पुत्र धर्मेंद्र उर्फ डीपी व गुलशन एवं उनके साथियों ने घेर कर हमला करके हत्या कर दी और शव को वही खेतो पर फेंक दिया। देर रात्रि तक जब वह घर पर नही आया तो परिजनों ने तलाश की जिसके बाद दूल्हाराय के पुर्वा के पास में बम्बा के नीचे खेतो पर शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक के पिता राजाराम ने गांव के ही नरेश पुत्र रमेश चन्द्र व उनके दो पुत्र धर्मेंद्र उर्फ डीपी, गुलशन एवं अन्य साथियो ने हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि म्रतक के पिता की तहरीर के आधार पर तीन नामदर्ज लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरप्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद