लव मैरिज कर दस साल पत्नी की तरह रखा, अब धर्मपरिवर्तन का बना रहा दबाव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 28, 2022

लव मैरिज कर दस साल पत्नी की तरह रखा, अब धर्मपरिवर्तन का बना रहा दबाव।

लव मैरिज कर दस साल पत्नी की तरह रखा, अब धर्मपरिवर्तन का बना रहा दबाव।

लव मैरिज कर दस साल पत्नी की तरह रखा, अब धर्मपरिवर्तन का बना रहा दबाव।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। एक शादीशुदा मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की को बहला-फुसला उसके साथ प्रेम विवाह कर लिया। दस साल तक उसे अपने साथ रखा फिर अब अपनी पहली पत्नी के पास भाग आया। जब हिंदू युवती, युवक के घर पहुंची तो उसे मारा पीटा गया। युवती ने बताया कि वह लोग कह रहे है कि धर्म परिवर्तन करो तभी स्वीकार करेंगे। पीड़िता ने कोतवाली आकर पुलिस को तहरीर दी है। झांसी के शिवाजी नगर निवासी सपना प्रजापति ने बताया कि उसने औरैया निवासी शहजाद राइन से दस साल पहले प्रेम विवाह किया था। शहजाद शादीशुदा है यह उसे पता नहीं था। दस साल वह उसके साथ पत्नी बनकर रही। शहजाद ने उसके जेवर आदि भी धंधा शुरू करने को सुनार के यहां गिरवी रख दिये। वह औरैया आता-जाता था लेकिन वापस आ जाता था लेकिन छह माह से वह गया तो वापिस नहीं आया न ही उसका फोन लग रहा। इस पर वह तलाश करती हुई आई तो पता चला कि शहजाद एसपी आवास स्थिति कांशीराम कॉलोनी में रह रहा है। जब वह घर गई तो शहजाद छिप गया और उसकी पत्नी व अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। उन लोगों का कहना है कि धर्म परिवर्तन करो तभी स्वीकार करेंगे। पीड़िता ने बताया कि वह अब बहुत परेशान है। पीड़िता ने कोतवाली को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...