Post Top Ad
Sunday, November 27, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
युवक का खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
युवक का खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। थाना क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित नवजीवन हास्पिटल के सामने गुरुवार देर रात एक युवक का शव खून से लथपथ हालात में पड़ा मिला। शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया से मिली जानकारी पर थाने पहुंचे मृतक के पिता ने शव की शिनाख्त की। पिता ने बेटे की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू की। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि बेला स्थित नवजीवन हास्पिटल के सामने गुरुवार रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की, पर न होने पर शव को कब्जे में लेकर जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।
शुक्रवार दोपहर को जानकारी पर थाने पहुंचे पुर्वा लक्षी निवासी रघुनाथ सिंह ने शव की शिनाख्त अपने बेटे राजेश यादव (43) के रूप में की। पिता ने बेटे की हादसे में मौत होने की जगह हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। बताया कि मृतक उसका इकलौता बेटा था, वह ट्रक चालक था। गुरुवार सुबह बेटा दो महीने बाद घर लौटा था। शाम चार बजे वह बाइक से बेला जाने की बात कहकर निकला था, फिर घर नहीं लौटा। घटना स्थल से कुछ दूर पहले शाम को लावारिस हालत में बाइक पड़ी मिली थी, जिसे स्थानीय लोगों ने थाने में खड़ी करा दी। राजेश की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में थाना परिसर में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सीओ बिधूना ने थाने पहुंचकर परिजनों को पोस्टमार्टम करने की सलाह देकर समझाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद