Post Top Ad
Sunday, November 27, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
टीचर की खूबसूरती ही बनी मुसीबत, टीचर पर छात्रों का आया दिल, कहा- I Love You, छात्रों ने टीचर का जीना किया मुश्किल
टीचर की खूबसूरती ही बनी मुसीबत, टीचर पर छात्रों का आया दिल, कहा- I Love You, छात्रों ने टीचर का जीना किया मुश्किल
उत्तर प्रदेश। उत्तरप्रदेश के मेरठ से नया मामला सामने आया है, जहा एक टीचर पर छात्र ही डोरे डालते नजर आए। जी हाँ, यहाँ एक टीचर की खूबसूरती ही उनके लिए मुसीबत बन गई। स्कूली छात्रों का दिल अपनी ही टीचर पर इस कदर आया कि वे उन्हें प्यार का इजहार करने लगे। पीड़ित टीचर छात्रों के "आई लव यू" के जुमले से परेशान हो गई। टीचर के कई बार समझाने के बावजूद भी छात्र अपनी दिल लगी से बाज नहीं आ रहे। आखिरकर मनचले छात्रों को सबक सिखाने के लिए टीचर को पुलिस का साथ लेना पड़ा। पीड़ित टीचर ने थाने में तीन छात्रों के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई।
टीचर का आरोप है कि स्कूल में 12वीं के छात्र काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं, कभी क्लास में तो कभी सड़क पर आते-जाते छेड़ते हैं तो कभी अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उधर किठौर थाना क्षेत्र के इनायतपुर में पुलिस ने मनचले छात्रों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, टीचर की शिकायत पर तीनों आरोपी छात्रों पर आईटी एक्ट उल्लंघन और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों से पूछताछ की जा रही है।
मामला डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक इंटर कॉलेज राधना स्कूल का बताया जा रहा है। टीचर के मुताबिक, स्कूल में 12वीं कक्षा के तीन छात्र काफी दिनों से लगातार परेशान कर रहे हैं। कभी क्लास में तो कभी सड़क पर आते-जाते उसे छेड़ते हैं। कभी आई लव यू बोलते हैं तो कभी अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया की अपशब्द बोलने पर कई बार छात्रों को रोका, समझाया मगर, इन तीनों छात्रों ने छेड़खानी जारी रखी। छात्रों ने उनका एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
टीचर ने बताया कि इस वीडियो को बनाने में आरोपी छात्र की बहन भी शामिल है। घटना के बाद से वह तनाव में हैं। छात्रों की इस हरकत से सामाजिक, पारिवारिक जीवन भी खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि उसने कई बार इन छात्रों को समझाया कि उसे परेशान न करें, लेकिन स्टूडेंट्स नहीं मानते। अपनी गरिमा में रहें, मगर छात्रों ने अनुशासनहीनता की है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद