देखें मौत का लाइव VIDEO: जमीन विवाद में पूर्व प्रधान ने बरसाई गोलियां, दूसरी तरफ से चली ईंटें, फायरिंग में एक की मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, November 27, 2022

देखें मौत का लाइव VIDEO: जमीन विवाद में पूर्व प्रधान ने बरसाई गोलियां, दूसरी तरफ से चली ईंटें, फायरिंग में एक की मौत।

जमीन विवाद में पूर्व प्रधान ने बरसाई गोलियां, दूसरी तरफ से चली ईंटें, फायरिंग में एक की मौत।

देखें मौत का लाइव VIDEO: जमीन विवाद में पूर्व प्रधान ने बरसाई गोलियां, दूसरी तरफ से चली ईंटें, फायरिंग में एक की मौत।

उत्तर प्रदेश। शाहजहांपुर में 2 दिन पहले हुई पूर्व कोटेदार की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। फायरिंग से पूर्व कोटेदार के परिवार के चार अन्य लोग भी घायल हुए थे। खास बात ये रही कि पुलिस के अफसर घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी से इनकार करते रहे। लेकिन वीडियो में खाकी वर्दी धारी बीच-बचाव करते दिखाई दें रहे है। हत्या का लाइव वीडियो सामने आने के बाद वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि खाकी वर्दीधारी लोगों को हटाने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच दबंग पूर्व प्रधान अपनी रायफल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाता हुआ नजर आ रहा है।


दरअसल, घटना थाना निगोही इलाके के पिपरिया उदयभान पुर गांव की थी। जहां रहने वाले पूर्व कोटेदार राधेश्याम अपने घर का निर्माण करा रहे थे। लेकिन पूर्व प्रधान मेवाराम प्लॉट के बीच से अपना रास्ता बता रहे थे। इस बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। लेकिन दो दिन पहले पूर्व प्रधान मेवाराम ने अपने बेटों के साथ पूर्व कोटेदार राधेश्याम के परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हमला कर दिया। फायरिंग में 3 गोली पूर्व कोटेदार राधेश्याम को लगी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसके अलावा हमले में राधेश्याम के परिवार की महिलाएं भी घायल हो गई थी, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...