Post Top Ad
Saturday, February 25, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
नाबालिग से हैवानियत, मिला अधजला शव, डाला गया केमिकल, 13 दिन से लापता थी किशोरी।
नाबालिग से हैवानियत, मिला अधजला शव, डाला गया केमिकल, 13 दिन से लापता थी किशोरी।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र से तेरह दिन पहले गांव के युवक के साथ गई नाबालिग पुत्री को खोजने के लिए पिता पुलिस से गुहार लगाता रहा। शुक्रवार सुबह पुत्री का अधजला शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला। एसपी शुभम पटेल, फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं पूरे घटना क्रम में पुलिस ने लीपापोती की है। कोतवाली क्षेत्र के औड़ेरा गांव के बाहर नाला के पास किशोरी का अधजला शव झांकर से ढका मिला। शव की शिनाख्त गांव की उमा कुशवाहा (16) के रूप में हुई।
पिता घनश्याम कुशवाहा ने बताया की 12 फरवरी को गांव का हरिश्चंद्र कुशवाहा उनकी पुत्री को अपने साथ भगा ले गया था। 16 फरवरी को कोतवाली में तहरीर दी, इस दौरान पुत्री की खोजबीन करते रहे। कोतवाली के चक्कर लगाए पर पुलिस ने नहीं सुनी। शुक्रवार सुबह गोविंद दास के खेत के पास शव मिला। लकड़ी काटने गए ग्रामीणों ने सूचना दी। शव का कमर तक ऊपरी हिस्सा जला है। शव बुरी तरह से सड़ चुका है। शव से करीब सौ मीटर पहले मृतका की चप्पलें पड़ीं मिलीं। एक पैर की पायल भी गायब है। एसपी शुभम पटेल ने कहा किशोरी का अधजला शव मिला है। मृतका के पिता घनश्याम कुशवाहा ने बताया बेटी को ले जाने के बाद आरोपी हरिश्चंद्र कुशवाहा उसी रात वापस लौट आया था। जबकि उनकी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। पूछने पर गालीगलौज करते हुए उन्हें धमकाता रहा।
पिता का कहना है की किशोरी 12 फरवरी को खेत से गायब हुई थी। गांव के सुखलाल कुशवाहा व उसके पुत्र हरिश्चंद्र पर हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण ज्ञात होगा। राठ कोतवाल भरत कुमार कहना है कि शव करीब दस दिन पुराना है। ऐसा लग रहा कि किसी प्रकार का केमिकल डाला गया, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया है। केमिकल में तेजाब है और कुछ जांच के बाद साफ होगा। किशोरी की स्लाइड भी बनाई गई, जिससे अन्य कारणों का भी पता चल सके।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद