रायसेन, छिंद धाम से दर्शन कर लौट रहे दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, दंपति की बची जान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 25, 2023

रायसेन, छिंद धाम से दर्शन कर लौट रहे दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, दंपति की बची जान।

छिंद धाम से दर्शन कर लौट रहे दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, दंपति की बची जान।

रायसेन, छिंद धाम से दर्शन कर लौट रहे दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, दंपति की बची जान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
मंडीदीप। रायसेन के मंडीदीप सहर में नेशनल हाइवे पर तेज गति से चलने वाले ट्रक वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन तेज गति से चल रहे इन बड़े वाहनों की चपेट में आने से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। छिंद धाम से लौट रहे दंपति की कार को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की कार हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई और उल्टी दिशा की ओर मुड़ गई। अच्छी बात यह रही कि डिवाइडर पर रखे ड्रम सहित पौधे से टकराने के बाद भी अल्टो कार में सवार दंपति को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कार चालक के मुताबिक, वे छिंद धाम दर्शन कर के लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने बडी तेजी से उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार लगभग 10-15 फीट रगड़ाती रही और डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर रखे पौधों के 5-6 ड्रम से टकराई जिससे ड्रम भी फुट गए और कार उल्टी दिशा की ओर मुड़ गई। कार का पिछला पहिया टूट कर अलग हो गया। कार में उनकी पत्नी भी साथ थी। मंडीदीप थाने से सुरेश बघेल ने बताया की कार चालक मदन दिवाकर देशमुख ने शिकायत दर्ज की है। वे छिंद धाम से लौटते समय मंडीदीप राजीव गांधी बस स्टैंड के सामने उनकी कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। तेज टक्कर के कारण कार का पिछला पहिया निकल कर सामने आ गया और कार उल्टी दिशा की ओर मुड़ गई। ट्रक की टक्कर और डिवाइडर से टकराने के कारण कार को काफी क्षति हुई है। हालांकि, इसमें दोनों पति पत्नी सुरक्षित है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...