Post Top Ad
Saturday, February 25, 2023
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दिल्ली
देश
दोस्त ने मात्र 30 रुपये के लिए की दोस्त की हत्या, दो भाइयों ने पहले पीटा फिर चाकू गोदकर की हत्या।
दोस्त ने मात्र 30 रुपये के लिए की दोस्त की हत्या, दो भाइयों ने पहले पीटा फिर चाकू गोदकर की हत्या।
दिल्ली। मॉडल टाउन इलाके में 30 रुपये के लेनदेन के चलते पीट-पीटकर और चाकू गोदकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दो भाइयों ने महज 30 रुपये के लिए हुए विवाद में एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपी भाइयों राहुल और हरीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और कपड़े बरामद कर लिए हें। पुलिस ने बताया कि मॉडल टाउन थाना पुलिस को शाम को एक पीसीआर कॉल से पता चला कि एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा हुआ है, जिसके पेट में चाकू मारे गए हैं। पुलिस ने उस व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई, जो कि गुड मंडी मॉडल टाउन में रहता था। सोनू विवाहित है और उसके चार बच्चे हैं। सोनू शादी समारोह में कैटरिंग का काम करता था। सोनू के साथ ही राहुल भी काम करता था। पूछताछ में पता चला कि इस वारदात को मात्र 30 रुपये के लिए अंजाम दिया गया। परिजनों की मानें तो सोनू और आरोपियों के बीच 30 रुपये को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बीती शाम राहुल अपने भाई हरीश के साथ सोनू से अपने पैसे लेने के लिए आया था और सोनू को सबक सिखाने के लिए चाकू भी साथ लाए थे। दोनों आरोपियों और सोनू के बीच पैसे को लेकर बहसबाजी हुई, इसके बाद हाथापाई होने लगी। इस दौरान दोनों भाइयों ने सोनू को बुरी तरह से पीटा, उसके बाद सोनू के पेट में चाकू से कई वार किए और सोनू खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों राहुल और हरीश को गिरफ्तार कर लिया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दिल्ली
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद