Post Top Ad
Saturday, February 25, 2023
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दमोह
मध्य प्रदेश
जमीनी विवाद में सगी चाची ने भतीजी को नहाते वक्त जिंदा जलाया, चचेरे भाई ने दिया साथ।
जमीनी विवाद में सगी चाची ने भतीजी को नहाते वक्त जिंदा जलाया, चचेरे भाई ने दिया साथ।
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां जमीनी विवाद में एक नवविवाहिता को उसकी ही सगी चाची और चचेरे भाई ने जिंदा जला दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, राजकुमारी (22) को जली हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां इमरती लोधी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी नहाने गई थी, जहां उसकी देवरानी यानी बेटी की चाची नन्नीबाई लोधी अपने बेटे के साथ आई और उनकी बेटी को जिंदा जला दिया। बेटी के चीखने की आवाज सुनकर जब हम मौके पर पहुंचे तो उसकी देवरानी और बेटा भागते हुए दिखाई दिए।
मृतका की मां इमरती लोधी ने पुलिस को बताया कि उसकी देवरानी उसे खेती नहीं करने देती है। जिससे वह पांच साल से गांव में ही अपनी बेटी के घर पर रह रही है। घटना के समय दामाद काम पर गए थे और बेटी घर से कुछ दूर बनी बाथरूम में नहाने गई थी, जहां उसकी चाची और चचेरे भाई ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमारी लोधी को आग लगने के कारण जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अपनी ही देवरानी और उसके बेटे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, आगे की कार्रवाई उसी के हिसाब से की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दमोह
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
दमोह,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद