रायसेन/बरेली, शिव बारात में शामिल हुए नगरवासी, 5 कन्याओं का विवाह एवं रुद्राभिषेक का किया गया आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 18, 2023

रायसेन/बरेली, शिव बारात में शामिल हुए नगरवासी, 5 कन्याओं का विवाह एवं रुद्राभिषेक का किया गया आयोजन।

शिव बारात में शामिल हुए नगरवासी, 5 कन्याओं का विवाह एवं रुद्राभिषेक का किया गया आयोजन।

रायसेन/बरेली, शिव बारात में शामिल हुए नगरवासी, 5 कन्याओं का विवाह एवं रुद्राभिषेक का किया गया आयोजन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। श्री शिव अखाड़ा एवं व्यायामशाला बरेली के तत्वाधान में विराट शिव महा बारात का आयोजन किया गया। शिव हनुमान मंदिर प्रेम नगर कॉलोनी से शिव बारात निकाली गई। भगवान की बारात में सबसे आगे सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रही थी तो उनसे आगे घोड़ों पर सवार युवा हाथों में ध्वज पताका लिए हुए थे। भगवान की बारात में खुले वाहन में भगवान शिव के गण मौजूद थे जो नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई, बारात में नृत्य करते हुए चल रहे थे।

रायसेन/बरेली, शिव बारात में शामिल हुए नगरवासी, 5 कन्याओं का विवाह एवं रुद्राभिषेक का किया गया आयोजन।

बाराती पीछे डीजे की थाप पर युवा नृत्य कर रहे थे। वही समिति के सभी सदस्य बारात के आगे-आगे मौजूद रहे। भोलेनाथ की बारात नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई शिव हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंची जहां पर भगवान की पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया। ज्ञात हो कि बीते कई वर्षों से नगर के युवा सुनील राय महाशिवरात्रि पर्व पर 5 कन्याओं का विवाह करवाते हैं, जो इस वर्ष भी शिव हनुमान मंदिर प्रांगण पर आयोजित करवाए गए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...