रायसेन/बरेली, ओम शांति आश्रम ब्रह्मा कुमारीज में मनाई गई 87वीं शिवजयंती। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 18, 2023

रायसेन/बरेली, ओम शांति आश्रम ब्रह्मा कुमारीज में मनाई गई 87वीं शिवजयंती।

ओम शांति आश्रम ब्रह्मा कुमारीज में मनाई गई 87वीं शिवजयंती।

रायसेन/बरेली, ओम शांति आश्रम ब्रह्मा कुमारीज में मनाई गई 87वीं शिवजयंती।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। महाशिवरात्रि का पावन पर्व धोखेड़ा ओम शांति आश्रम में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल पटेल विशेष रुप से उपस्थिति रहे। भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद विशेष रुप से कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का आश्रम के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। शिवरात्रि पर्व के आयोजन के मौके पर क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा की शिव निराकार ज्योति बिंदु स्वरूप है, उन्होंने आगे कहा की हम सभी को 1 घंटे का समय निकालकर आश्रम में दी जा रही शिक्षा पर चलना और उसका अनुकरण करना चाहिए। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने कहा की पूर्व में इस संस्था से मेरे स्वर्गीय पिताजी जुड़े हुए थे। ब्रह्मकुमारी आश्रम ने मुझे जोड़ा, मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं। वहीं बीके जयंती महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया। बीके सरिता बहन ने कमेंट्री द्वारा आत्मानुभूति कराई। आश्रम की पिंकी बहन ने अपनी मधुरवाणी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर अतिथियों और पधारे गणमान्य नागरिकों को पुरस्कार भेंट किए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...