शादी समारोह में रसगुल्ले के लिए जीजा की हत्या, पीट-पीटकर मार डाला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, February 19, 2023

शादी समारोह में रसगुल्ले के लिए जीजा की हत्या, पीट-पीटकर मार डाला।

शादी समारोह में रसगुल्ले के लिए जीजा की हत्या, पीट-पीटकर मार डाला।

शादी समारोह में रसगुल्ले के लिए जीजा की हत्या, पीट-पीटकर मार डाला।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में थाना कुरावली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर विवाद हो गया। विवाद में वृद्ध जीजा की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बीकापुर गांव से सामने आई है। गुरुवार की रात को ही यहां पर शादी समारोह था। इस बीच विवाद में साला भी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और आरोपियों की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। इस घटना में कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला हरियाणा के रहने वाले रणवीर सिंह गुरुवार की शाम को बीकापुर में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में पहुंचे थे। यहां शादी समारोह की दावत में ही उनका साला राम किशोर भी गया था। दावत में खाना खाने के दौरान एक युवक रसगुल्ले की बाल्टी लेकर जा रहा था। रणवीर ने उसे बाल्टी लेकर पास में आने को कहा। इस बात को लेकर मौके पर विवाद शुरू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा की लाठी-डंडा लेकर मारपीट होने लगी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद आरोपी ने रणवीर को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीजा को बचाने के लिए आया राम किशोर भी घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पुहंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि रसगुल्ले को लेकर विवाद के बाद घटना सामने आई है। मामले में आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है और दबिश दी जा रही है। इस बीच मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके द्वारा पुलिस से न्याय की मांग की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...