Post Top Ad
Friday, February 24, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, भाजपा नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जलाया पूर्व सीएम कमलनाथ का पुतला।
रायसेन, भाजपा नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जलाया पूर्व सीएम कमलनाथ का पुतला।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश बोलने पर भाजपा नेता व पार्टी कार्यकर्ता भड़क उठे। रायसेन शहर के सागर भोपाल तिराहे पर जमकर नारे लगाए और उनका पुतला आग में दहन किया। नई शराब नीति के तहत भाजपा सरकार द्वारा अहातों को बंद करने के आदेश लागू किए हैं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा टिप्पणी करते हुए मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश बोलने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा एकजुट होकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुतला दहन के पहले जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया है। इस दौरान नुक्कड़ सभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी को आज मध्यप्रदेश के ही पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन करना पड़ रहा है। वह पूर्व मुख्यमंत्री जो वर्तमान में भी मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। जिनके द्वारा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहा गया है। ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री को कभी भी मध्यप्रदेश में शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। आपके द्वारा आज जो मध्यप्रदेश की जनता का सरेआम अपमान किया गया है, उसको भारतीय जनता पार्टी और रायसेन के युवा कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। आप जब भी इस रायसेन की धरती पर आएंगे आपको कड़ा विरोध का सामना करना पड़ेगा और हम रायसेन की धरती पर कमलनाथ को कदम नहीं रखने देंगे और हम तो कहते हैं की कमलनाथ को मध्यप्रदेश से राजनीति करना ही छोड़ देना चाहिए। क्योंकि उन्होंने मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहा है। इस विरोध प्रदर्शन में बीजेपी उपाध्यक्ष राकेश तोमर, भाजपा के नेता अशोक राठौर, पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष शिवराज सिंह कुशवाह, शैतान सिंह पवार, हल्ला महाराज, जगदीश नामदेव, एडवोकेट अमित कटियार, प्रभांशु भदोरिया, कुणाल कांकर, भावेश खूबचंदानी, कमलेश राजपूत, सौरभ सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद