Post Top Ad
Friday, February 24, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों का नहीं हुआ निराकरण, एक माह के आश्वासन पर किया था धरना समाप्त।
रायसेन, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों का नहीं हुआ निराकरण, एक माह के आश्वासन पर किया था धरना समाप्त।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन डॉ. एके शर्मा को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 15 दिसंबर से 3 जनवरी तक मांग की वजह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी, लेकिन एक महीने के अंदर मांगे पूरी करने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करवा दी थी। जो 1 महीने का समय दिया गया था, वह भी बिक चुका है। लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हुई है। इस दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, ऐसे में उनकी मांग पूरी की जाए।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एएनएचएम की जिलाध्यक्ष डॉ. शिवलता चौहान एवं डीपीसी डॉ. आरती गंगवार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियमित किया जाए। जब तक नियमितिकरण नहीं हो पाता है तब तक 5 जून 2018 की म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पारित की गई तत्काल प्रभाव से लागू की जाए एवं सीएचओं को एमएलएचपी कैडर के तहत नियमित किया जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउट सोर्स प्रथा में किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को पुनः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए अथवा विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन किया जाए। निष्कासित कर्मचारियों को शत प्रतिशत वापस लिया जाए। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा 15 दिसंबर 22 से 3 जनवरी 2023 तक की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान जिन संविदा कर्मचारियों पर पुलिस प्रकरण दर्ज किए गए हैं वह तत्काल वापस लिए जावे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद