रायसेन/बरेली, नागपुर ने तमिलनाडु को हराया, मुदरइ को पंजाब ने हराकर फाइनल में किया प्रवेश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, February 21, 2023

रायसेन/बरेली, नागपुर ने तमिलनाडु को हराया, मुदरइ को पंजाब ने हराकर फाइनल में किया प्रवेश।

नागपुर ने तमिलनाडु को हराया, मुदरइ को पंजाब ने हराकर फाइनल में किया प्रवेश।

  • पंजाब और नागपुर के बीच खेला जाएगा फाइनल मैच।

रायसेन/बरेली, नागपुर ने तमिलनाडु को हराया, मुदरइ को पंजाब ने हराकर फाइनल में किया प्रवेश।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर में आयोजित चार दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जहां 10 से 12 प्रांतों की वॉलीबॉल टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। चार दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच खेले गए जिसमें पहला सेमीफाइनल मैच खेलने वाली टीम नागपुर ने तमिलनाडु को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वही दूसरा सेमीफाइनल मैच मुदरइ और पंजाब की टीम के बीच खिलाया गया, जिसको पंजाब ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ठाकुर हरनाम सिंह राजपूत ने सेमीफाइनल खेली टीमों के खिलाड़ियों को हार-जीत पर बधाई दी और आने वाले वर्षों में फिर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए बरेली आने का निमंत्रण दिया। सेमीफाइनल मैच में मंच पर उपस्थित मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के सचिव हरि सिंह चौहान, प्रणव मजूमदार टीटी नगर स्टेडियम भोपाल, खेल युवक कल्याण अधिकारी संतोष राजपूत का स्वागत सम्मान युवा नेता विक्रम सिंह राजपूत और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया। जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ठाकुर हरनाम सिंह राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पंजाब और नागपुर के बीच बुधवार को खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...