Post Top Ad
Tuesday, February 21, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
यात्री की फ्लाइट छूटी तो दे डाली बम से उड़ाने की धमकी, करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग।
यात्री की फ्लाइट छूटी तो दे डाली बम से उड़ाने की धमकी, करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
लखनऊ। दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगते ही लखनऊ में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इंडिगो की ओर से जानकारी दी गई थी कि दिल्ली से देवगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6191 को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर ही फ्लाइट की लैंडिंग करवाई गई और जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ्लाइट को टेकऑफ की मंजूरी दी गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा जांच की गई। नियमों का पालन करते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार बम निरोधक दस्ते को फ्लाइट से कोई भी बम बरामद नहीं हुआ। वहीं पुलिस को बम की सूचना देने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी हैदराबाद से हुई है। फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलते ही यात्रियों में भी हड़कंप की स्थिति देखी गई। हालांकि जांच के बाद बम न मिलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद फ्लाइट को रवाना कर दिया गया। बताया गया कि युवक के द्वारा फ्लाइट मिस होने पर बम की सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद जांच के साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की तलाश भी शुरू की गई। आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञात हो कि इससे पहले भी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाले फ्लाइट में बम की सूचना दी गई थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि उस दौरान वह सूचना भी फर्जी पाई गई थी। लगातार इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। हालांकि इंडिगो ने इस सूचना को पूरी गंभीरता से लिया और जांच करवाई।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद