राजगढ़/तलेन, पंचकुंडीय महायज्ञ व शिव पुराण कथा को लेकर नगर में निकली कलश यात्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, February 15, 2023

राजगढ़/तलेन, पंचकुंडीय महायज्ञ व शिव पुराण कथा को लेकर नगर में निकली कलश यात्रा।

पंचकुंडीय महायज्ञ व शिव पुराण कथा को लेकर नगर में निकली कलश यात्रा।

राजगढ़/तलेन, पंचकुंडीय महायज्ञ व शिव पुराण कथा को लेकर नगर में निकली कलश यात्रा।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर तलेंन में बारवां रोड स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार को प्रारंभ हुई पांच दिवसीय पंचकुण्डीय महायज्ञ व पांच दिवसीय शिव पुराण कथा को लेकर  नगर में एक कलश यात्रा निकाली गई जो की मनकामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा के सन्निध्य में पंचकुंडीय महायज्ञ प्रारंभ हुआ तथा कथा वाचक आशा दीदी के मुखारविंद से शिवपुराण कथा प्रारम्भ हुई।

राजगढ़/तलेन, पंचकुंडीय महायज्ञ व शिव पुराण कथा को लेकर नगर में निकली कलश यात्रा।

कथा का वाचन करते हुए कथावाचक ने कहा कि जब कई प्रकार पुण्य उदय होते हैं, तब जाकर कथा श्रवण करने का अवसर मिलता है। कथा करने की दो प्रकार की पद्धति है, प्रथम नारद पद्धति एवं द्वितीय व्यास पद्धति। बुधवार 15 फरवरी से प्रारंभ हुई कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी। वही प्रतिदिन महायज्ञ सुबह 8 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से साय 6 बजे तक होगा। इस पंच कुंणडीय महायज्ञ व शिव पुराण कथा का समापन पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ 19 फरवरी को होगा।

राजगढ़/तलेन, पंचकुंडीय महायज्ञ व शिव पुराण कथा को लेकर नगर में निकली कलश यात्रा।

राजगढ़/तलेन, पंचकुंडीय महायज्ञ व शिव पुराण कथा को लेकर नगर में निकली कलश यात्रा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...