रायसेन/बरेली, भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 18, 2023

रायसेन/बरेली, भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब।

भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब।

रायसेन/बरेली, भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर से कुछ दूरी पर स्थित बापौली धाम में महाशिवरात्रि के पर्व पर भोलेनथ के दर्शनों के लिए प्रातः 5.00 बजे से श्रद्धालुओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया था। प्रातः समय भोलेनाथ का अभिषेक ब्रह्मचारी जी और जम्मू वाले लाल बाबा के द्वारा किया गया। विशाल महा आरती के बाद भोलेनाथ के दर्शन का दौर प्रारंभ हुआ। एक के बाद एक हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजन अर्चना की। वहीं जम्मू वाले लाल बाबा और ब्रह्मचारी जी से आशीर्वाद लिया। 2 वर्ष बाद संचालित मेले में आसपास के ग्रामीण अंचलों से ग्रामीणों के द्वारा तरह-तरह की दुकानें सजाई गई थी। जहां से श्रद्धालुओं ने तरह-तरह की सामग्रियों का क्रय किया। सारे दिन भगवान के दर्शन और पूजन अर्चना का दौर चलता रहा। वही भंडारे का आयोजन भी यह गया था, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...