Post Top Ad
Friday, February 24, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
खेत में पानी करने को लेकर दो पक्षों ने खेला खूनी खेल, एक की मौत, दो महिलाओं को लिया हिरासत।
खेत में पानी करने को लेकर दो पक्षों ने खेला खूनी खेल, एक की मौत, दो महिलाओं को लिया हिरासत।
उत्तर प्रदेश। मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शिवनगर खानपुर गढ़ी में खेत में पानी करने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिवनगर खानपुर गढ़ी गांव में बीती रात खेत में पानी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व सरिये चल गए। इसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने इस मामले में दो महिला पत्नी व सास को हिरासत में ले लिया है।
बताया गया कि दो दिन पूर्व ग्राम शिवनगर खानपुर गढ़ी में देव प्रसाद पुत्र धीरेंद्र विप्लव के साले का गांव के ही 30 वर्षीय अरुण पुत्र सुभाष से खेत में पानी करने को लेकर विवाद हो गया था। वहीं, गुरुवार बीती रात में विप्लव पुत्र हरिपत, सौरभ, गौरव पुत्र विप्लव, प्रीति पत्नी विप्लव और साला देव प्रसाद ने अरुण के साथ सरियों व लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उपचार के दौरान अरुण की मौत हो गई। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में दबिश देकर दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद