रायसेन/बरेली, भगवान प्रहलाद की लाज रखने के लिए उस खंभे में से निकल कर भगवान ने नृसिंह अवतार लिया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 23, 2023

रायसेन/बरेली, भगवान प्रहलाद की लाज रखने के लिए उस खंभे में से निकल कर भगवान ने नृसिंह अवतार लिया।

भगवान प्रहलाद की लाज रखने के लिए उस खंभे में से निकल कर भगवान ने नृसिंह अवतार लिया।

रायसेन/बरेली, भगवान प्रहलाद की लाज रखने के लिए उस खंभे में से निकल कर भगवान ने नृसिंह अवतार लिया।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नर्मदा तट मांगरोल आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक ब्रह्मचारी जी ने भगवान नृसिंह अवतार का प्रसंग सुनाया। कथावाचक ने बताया कि पूर्व काल में दैत्य राज पुत्र महाबली हिरण्यकश्यप ने ब्रह्माजी के वर से गर्व युक्त होकर संपूर्ण त्रिलोकी को अपने वश में कर लिया। भक्त प्रहलाद एक दिन अपने गुरु के साथ पिता के पास गए। उस समय पिता मद्यपान कर रहे थे, तब अपने चरणों में झुके हुए अपने पुत्र प्रहलाद को गोद में उठाया। प्रहलाद ने अपने पिता से हरि का नाम लेने को कहा तो दैत्य राज ने उसे गोद से उठाकर दूर फेंक दिया, उसे मारने के अनेक प्रयास किए। एक दिन भक्त प्रहलाद अपने सह पाठियों के साथ हरि का नाम ले रहा था। उसकी आवाज दैत्यराज के कानों में पहुंची तब दैत्यराज ने आकर कहा कि तेरा हरि कहां है तो प्रहलाद ने कहा कि मेरा हरि तो कण-कण में विद्यमान है। दैत्यराज ने कहा कि इस पत्थर नुमा खंभे में हरि कहां हैं, तभी भगवान प्रहलाद की लाज रखने के लिए उस खंभे में से निकल कर भगवान ने नृसिंह अवतार लिया ओर दैत्यराज का वध कर दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की झांकियों सहित भजन प्रस्तुत किए गए। कथा में गुरुवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराते हुए कथा वाचक ब्रह्मचारी जी पांडाल में उपस्थित श्रोताओं को नर्मदा जी का महत्व बताते हुए बताया कि हिंदू धर्म में गंगा मईया की तरह ही नर्मदा नदी को भी बहुत ही पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि नर्मदा जी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में हमेशा सुख और शांति बनी रहती है। भारत में 7 धार्मिक नदियां हैं, उनमें से ही एक हैं नर्मदा। शास्त्रों में इनका अलौकिक शब्दों द्वारा उल्लेख देखने को मिलता है। नर्मदा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप धूल जाते हैं। नर्मदा नदी के पास भगवान शिव का बहुत प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग है। जिसे ओमकारेश्वर कहा जाता है। दूर-दूर से लोग इसके दर्शन करने आते हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...