Post Top Ad
Sunday, February 26, 2023
होली व शब-ए-बारात पर हुई पीस कमेटी की बैठक।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। होली व शब-ए-बरात पर्व को लेकर अजीतमल कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में सभी नागरिकों से भाईचारा बनाए रखने और शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। उपजिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि रंगों का पर्व होली आपसी भाईचारा के बीच में मनाएं। होली के साथ शब-ए-बरात त्योहार है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो। होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी, शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। सभी ग्राम प्रधान त्योहार को लेकर अपने-अपने गांवों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कहीं कोई समस्या आती है तो इसकी जानकारी प्रशासन को दें, जिससे समय रहते उसका निस्तारण किया जा सके। शांति व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस प्रशासन चौकस रहेगा, फिर भी इसमें सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। अराजक तत्वों को चेतावनी दी कि यदि किसी ने शांति बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने कहा की थानां क्षेत्र में 223 जगह पर होलिका दहन किया जायेगा। होलिका दहन जहां पूर्व में होता रहा है, वही पर करे अगर। कोई समस्या है तो तत्काल अवगत कराएं। कोई भी व्यक्ति अगर सन्दिग्ध दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। शराब के नशे मे गाडी दौड़ाना, हुड़दंग काटना, किसी भी प्रकार का जुलुस, डीजे बजाना पूर्णतया वर्जित है। बैठक में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक प्रदीप अवस्थी, उप निरीक्षक आनंद कुमार शर्मा चौकी ऊंचा, महिला कांस्टेबल रीता, महिला कांस्टेबल भावना, अरिमार्दन सिंह राजावत, नरेंद्र सिंह, उमेश यादव, दाऊद अख्तर, विश्वनाथ सिंह, उमेश चंद्र, इकलाख, लल्लू सिंह राजपूत, शिवम दीक्षित, फरीद खान, नशरुद्दीन सहित समाज सेवी मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद