डीएम व एसपी ने प्रेणना केंटीन का किया उद्घाटन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, February 26, 2023

डीएम व एसपी ने प्रेणना केंटीन का किया उद्घाटन।

डीएम व एसपी ने प्रेणना केंटीन का किया उद्घाटन।

  • महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा चलाई जा रही है कैंटीन।

डीएम व एसपी ने प्रेणना केंटीन का किया उद्घाटन।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा शनिवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खोली गई प्रेरणा कैंटीन का दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोचार के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया गया। मौके पर अछल्दा के ओम साईं राम स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुमन लता कोषाध्यक्ष विमला देवी व कमला देवी द्वारा समूह की तरफ से जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक चारू निगम को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान में वरदान साबित हो रहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की लगन और उनके हुनर के मद्देनजर शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपी जा रही है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कहा कि महिलाओं को आज आत्मनिर्भर होने की जरूरत है ऐसे में महिलाएं विभिन्न रोजगार के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ देश की तरक्की में अहम कड़ी साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को शासन द्वारा विभिन्न रोजगार परक योजनाओं के लिए या तो बिना ब्याज या काफी मामूली ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही ऋण पर अनुदान की भी व्यवस्था चल रही है जिससे महिलाएं निरंतर लाभान्वित हो रही हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी अछल्दा सतीश चंद्र पांडे ब्लाक प्रमुख शरद राणा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा के अधीक्षक जितेंद्र यादव आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...