राजगढ़/तलेन, नगर में धूमधाम के साथ मनाई महाशिवरात्रि, नगर मे निकाली भगवान शिव की बरात। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 18, 2023

राजगढ़/तलेन, नगर में धूमधाम के साथ मनाई महाशिवरात्रि, नगर मे निकाली भगवान शिव की बरात।

नगर में धूमधाम के साथ मनाई महाशिवरात्रि, नगर मे निकाली भगवान शिव की बरात।

राजगढ़/तलेन, नगर में धूमधाम के साथ मनाई महाशिवरात्रि, नगर मे निकाली भगवान शिव की बरात।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर तलेन सहित आसपास के क्षेत्र में धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। नगर के शिवालय वार्ड 1 मिर्जापुर स्तिथ हनुमंतेश्वर महादेव मंदिर उगल नदी स्तिथ शिवालय नेवज में अमेल समेल स्थित शिवालय बारवा रोड स्थित मनकामनेश्वर महादेव शिवालय टंटया जी छतरी सहित सभी शिव मंदिरों की आकर्षक साज-सज्जा की गई। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ बेलपत्र, धतूरा, पुष्प तथा फल से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की, तथा दूध व जल से शिवजी का अभिषेक किया गया। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

राजगढ़/तलेन, नगर में धूमधाम के साथ मनाई महाशिवरात्रि, नगर मे निकाली भगवान शिव की बरात।

वहीं हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वधान में नगर के सद्गुरु आश्रम से भगवान शिव की बारात निकाली गई, जो नगर में स्थित सभी शिव मंदिर पहुंची, जहां पर पूजा अर्चना की गई। शिव बारात का मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। श्रवण कुमार भट्टर परिवार द्वारा खिचड़ी का वितरण किया गया। वही नगर के शिव मंदिरों में रात्रि में भजन संध्या सहित कई आयोजन हुए। वही शिव बारात में हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष चंदर सिंह यादव, नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, शिव प्रसाद शर्मा, कैलाश मोहन यादव, महेश यादव, भारत सिंह यादव, राधेश्याम यादव, बेनी परिहार, तुलसी राम परिहार, श्याम राठौर, लखन यादव, महेंद्र यादव, गंगाराम शर्मा सहित कई धर्म प्रेमी नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...