Post Top Ad
Saturday, February 18, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, शिव पुराण कथा मे चौथे दिन दक्ष यज्ञ विध्वंस कथा का हुआ वर्णन।
राजगढ़/तलेन, शिव पुराण कथा मे चौथे दिन दक्ष यज्ञ विध्वंस कथा का हुआ वर्णन।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर तलेन के बारवां रोड स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में हो रही शिवपुराण कथा के चौथे दिन महाशिवरात्रि पर्व पर कथावाचक आशा दीदी ने दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब राजा दक्ष प्रजापति ने यज्ञ का आयोजन किया तो उन्होंने भगवान शिव को छोड़ सभी को आमंत्रित किया। तब देवी सती ने कहा कि पिता ने यज्ञ में नहीं बुलाया तो क्या हुआ वे अपने पिता के घर बिना बुलाए जा सकती हैं। तब शिवजी ने कहा कि बिना बुलाए कहीं नहीं जाना चाहिए, लेकिन देवी सती हठ कर अपने पिता के घर चली जाती हैं।
जहां दक्ष द्वारा शिवजी का अपमान किया जाता है। पति का अपमान सहन न होने पर देवी सती यज्ञ कुंड में कूदकर अपना शरीर त्याग देती हैं। जब यह बात महादेव को पता चलती है तो वे अपने गणों के साथ जाकर यज्ञ का विध्वंस कर देते हैं। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कथा प्रांगण में उपस्थित सभी लोगों ने मिट्टी से बने शिवलिंग का अभिषेक भी किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद