Post Top Ad
Thursday, February 23, 2023
Home
खेल
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, पटियाला ने नागपुर तो देहरादून ने हैदराबाद को हराकर फाइनल खिताब उठाया।
रायसेन/बरेली, पटियाला ने नागपुर तो देहरादून ने हैदराबाद को हराकर फाइनल खिताब उठाया।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का देर रात 10 बजे समापन किया गया। इस मौके पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मंच पर पर्वतारोही भावना डेहरिया, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, सिलवानी जिला पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तवर सिंह राजपूत, क्षेत्रीय पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश पाठक, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शिवाजी पटेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोधा सिंह अटवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विट्ठलदास भूतड़ा, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पटेल, युवा नेता विक्रम सिंह राजपूत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय मसानी एवं छिंद मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी, मंच पर उपस्थित रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पहला फाइनल मैच महिला वर्ग से पटियाला और नागपुर के बीच खेला गया, इस मैच में तीनों सेट जीतकर पटियाला ने नागपुर को शिकस्त दी। दूसरा फाइनल मैच बीती रात 9 बजे पुरुष वर्ग का प्रारंभ हुआ। मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच प्रारंभ करवाया। पुरुष वर्ग से फाइनल मैच देहरादून और हैदराबाद के बीच खेला गया। देहरादून ने फाइनल मैच के तीनों सेट जीतकर वॉलीबॉल प्रतियोगिता की फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और वर्तमान सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित हुई अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता जिले की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। महिला वर्ग से जीती टीम और पुरुष वर्ग से फाइनल खिताब उठाने वाली टीम को में बधाई देता हूं। वही जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ठाकुर हरनाम सिंह राजपूत और समस्त आयोजक समिति भी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने इस छोटे से शहर में कई प्रांतों की टीमों को बुलाया और इतना बड़ा आयोजन यहां पर सफल करवाया। अतिथियों ने महिला वर्ग की फाइनल विजेता पटियाला टीम को 31 हजार रुपए और ट्राफी प्रदान की, वहीं उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21000 नगद भेंट किए। पुरुष वर्ग से फाइनल विजेता रही टीम देहरादून को 51000 रुपए और ट्राफी भेंट की तो उपविजेता रही हैदराबाद को 31000 रुपए और ट्राफी से नवाजा गया।
Tags
# खेल
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
खेल,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद