एक लाख का इनामी हुआ हाजी इकबाल, गिरफ्तारी के लिए लगी छह टीमें, 35 से अधिक मुकदमे दर्ज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 23, 2023

एक लाख का इनामी हुआ हाजी इकबाल, गिरफ्तारी के लिए लगी छह टीमें, 35 से अधिक मुकदमे दर्ज।

एक लाख का इनामी हुआ हाजी इकबाल, गिरफ्तारी के लिए लगी छह टीमें, 35 से अधिक मुकदमे दर्ज।

एक लाख का इनामी हुआ हाजी इकबाल, गिरफ्तारी के लिए लगी छह टीमें, 35 से अधिक मुकदमे दर्ज।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। सहारनपुर में दुष्कर्म समेत कई मामलो में वांछित चल रहा पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल अब एक लाख का इनामी हो गया है। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने हाजी इकबाल पर घोषित 50 हजार के इनाम को बढ़ाकर एक लाख रुपये किया है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगी हैं। हाजी इकबाल पर 35 से अधिक मामले दर्ज हैं। मिर्जापुर निवासी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला, उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और चार पुत्रों के खिलाफ लूट, रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी, जबरन जमीन पर कब्जा करने, अपहरण, दुष्कर्म सहित अनेक मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रदेश स्तर के खनन माफिया हाजी इकबाल के भाई महमूद अली और चार पुत्रों अब्दुल वाजिद, जावेद, अफजाल, अलीशान को गिरफ्तार कर चुकी है। ये सभी जेल में बंद है, जबकि हाजी इकबाल फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस की छह टीमें लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अदालत भी पूर्व एमएलसी को भगौड़ा घोषित कर चुकी है। बता दें कि छह माह पहले डीआईजी ने हाजी इकबाल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसएसपी ने इनाम बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था। जिस पर बुधवार को मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने हाजी इकबाल पर 50 हजार के इनाम को बढ़ाकर एक लाख रुपये घोषित किया गया है।वहीं दो मामलों में अदालत के निर्देश पर पुलिस उसके घरों की कुर्की भी कर चुकी है। इसके साथ ही कुछ संपत्ति पर बुलडोजर भी चल चुका है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि एडीजी ने हाजी इकबाल की गिरफ्तारी पर इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये घोषित किया गया है। पुलिस हाजी इकबाल की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...