Post Top Ad
Friday, March 31, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
खेल
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
चंबल क्रिकेट लीग 2 का हुआ उद्घाटन, सिन्डौस और धानुकपुरा के बीच हुआ पहला मुकाबला।
चंबल क्रिकेट लीग 2 का हुआ उद्घाटन, सिन्डौस और धानुकपुरा के बीच हुआ पहला मुकाबला।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। चंबल वैली पंचनद धाम क्षेत्र में विकासोन्मुखी गतिविधियां संचालित करने वाले चंबल फाउंडेशन के तत्वाधान में चंबल विद्यापीठ द्वारा आयोजित चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2 आज से शुरू हो रहा है। चंबल अंचल के भगत सिंह कहे जाने वाले शहीद डॉ. महेशचंद्र सिंह चौहान की शहादत दिवस पर आज चंबल क्रिकेट लीग का उद्घाटन प्रातः 9 बजे होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में शहीदों-क्रांतिवीरों के वंशजों के साथ सरोकारी शख्सियतें शामिल होंगी। समापन समारोह 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर होगा। चंबल क्रिकेट लीग-2 में औरैया, इटावा, जालौन और भिन्ड जनपदों की टीमों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
पहला मैच सिन्डौस (इटावा) और धानुकपुरा (भिंड) टीमों के बीच होगा। जहां दोनों सरहदी जनपदों की टीमें अपना दमखम दिखायेंगी। चंबल क्रिकेट लीग को लेकर खेल प्रेमियों के बीच खासा चर्चा बना हुआ है। चंबल विद्यापीठ के संस्थापक डॉ. शाह आलम राना ने कहा कि इस लीग से चंबल घाटी की सकारात्मक छवि बन रही है। औरैया, इटावा, जालौन और भिंड जिला मुख्यालय से समान दूरी पर हुकुमपुरा स्थित चंबल आश्रम सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधि का केंद्र बन रहा है। बिलौड पंचायत का हुकुमपुरा गाँव कभी कुख्यात दस्यु सरगना सलीम गुर्जर उर्फ पहलवान की वजह से सुर्खियों में रहा है। अब बदलाव की नई बयार बह रही है। इस बार भी यह आयोजन जन सहयोग और साथियों के श्रम सहयोग से ऐतिहासिक होगा।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# खेल
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
खेल,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद