रायसेन, ग्राम पंचायत धोखेड़ा में केवाईसी के नाम पर हितग्राहियों से लिए जा रहे 20 रुपए; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, March 31, 2023

रायसेन, ग्राम पंचायत धोखेड़ा में केवाईसी के नाम पर हितग्राहियों से लिए जा रहे 20 रुपए; देखें VIDEO

ग्राम पंचायत धोखेड़ा में केवाईसी के नाम पर हितग्राहियों से लिए जा रहे 20 रुपए।

रायसेन, ग्राम पंचायत धोखेड़ा में केवाईसी के नाम पर हितग्राहियों से लिए जा रहे 20 रुपए; देखें VIDEO

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। प्रदेश सरकार के द्वारा प्रारंभ की गई लाड़ली बहना योजना का सीधा-सीधा लाभ बहनों के खाते में पहुंचे, इसके लिए केवाईसी होना अत्यंत आवश्यक किया गया है। लेकिन यहां पर केवाईसी के नाम पर बहनों से राशि ली जा रही है। ग्राम पंचायत धोखेड़ा ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव की नाक के नीचे पंचायत भवन में हो रही केवाईसी के नाम पर लाड़ली बहने 20 रुपए जमा कर रही हैं। पंचायत भवन में बैठे धोखेड़ा निवासी अमन चौरसिया से केवाईसी के नाम पर ली जा रही राशि के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमसे भवन में कहा गया है कि केवाईसी के नाम पर प्रत्येक लाड़ली बहनों से 20 रुपए लिए जाएं।


केवाईसी से संबंधित सवाल-जवाब जब उक्त युवक से किए गए तो उन्होंने कहा कि जिसे स्वेच्छा से 20 रुपए देना है वह दे और जिसे ना देना है वह ना दे, क्योंकि सरकारी नुमाइंदों को  तो वेतन मिलता है, हमें क्या मिलता है। केवाईसी के नाम पर हो रही लूट-खसोट के संबंध में पंचायत सरपंच और सचिव को पूरी जानकारी होने के बाद भी पंचायत भवन में बैठे केवाईसी करने वाले प्राइवेट युवक पर कार्यवाही नहीं होना कहीं ना कहीं जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत की ओर इशारा करता है। प्रदेश सरकार के द्वारा जिला स्तर पर आदेश जारी किए गए हैं कि केवाईसी के नाम पर जहां राशि लेने की जानकारी मिले तुरंत कार्रवाई करें। लेकिन यहां पर नगर प्रशासन के अधिकारियों के पास इतना समय नहीं है कि वह केवाईसी सेंटरो पर जाकर जांच पड़ताल कर सकें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...