भजन संध्या में गए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के जूते हुए चोरी, मंत्री जी हुए परेशान, कार्यकर्ता ने जूते पहनाकर किया रवाना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 11, 2023

भजन संध्या में गए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के जूते हुए चोरी, मंत्री जी हुए परेशान, कार्यकर्ता ने जूते पहनाकर किया रवाना।

भजन संध्या में गए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के जूते हुए चोरी, मंत्री जी हुए परेशान, कार्यकर्ता ने जूते पहनाकर किया रवाना।

भजन संध्या में गए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के जूते हुए चोरी, मंत्री जी हुए परेशान, कार्यकर्ता ने जूते पहनाकर किया रवाना।

ग्वालियर। शुक्रवार शाम स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर रखे गए भजन संध्या में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रदेश सरकार के मंत्री प्रभुराम चौधरी के जूते चोरी हो गए। मंत्रीजी की जूते चोरी होने का पता चलते ही खुद मंत्री, उनका स्टाफ और आधा सैकड़ा पुलिसकर्मी व अन्य स्टाफ जूते ढूंढ़ने में जुट गए। करीब आधा घंटा तक जूते तलाशने के लिए कड़ी मशक्कत की गई, लेकिन जब जूते नहीं मिले तो मंत्री जी एक कार्यकर्ता के जूते पहनकर रवाना हो गए। VVIP इवेंट में जहां सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर नहीं मार पाए, वहां जूता चोर कैसे पहुंच गया। उसकी भी नजर मंत्री जी के महंगे जूतों पर ही लगी थी।

जूते चोरी की खबर सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रही है। इस घटना से मंत्री हताश और परेशान दिखे, उनके चेहरे की रौनक उड़ गई थी। सिर्फ मोजे पहने ही इधर-उधर चलते रहे और अपने जूते की तलाश करते रहे। कड़ी मशक्कत के बावजूद जूते नहीं मिले तो मंत्री जी नंगे पैर ही कार्यक्रम से जाने लगे, तब एक कार्यकर्ता ने मंत्रीजी को दूसरे जूते लाकर दिए। जिसके बाद मंत्री प्रभुराम चौधरी वो जूते पहनकर रवाना हो गए। मंत्री जी के जूते गायब होने के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए थे। मंत्रीजी के जूते चोरी होने की घटना कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर आ गई। सोशल मीडिया पर रात से ही इस कांड की चर्चा होती रही। लोग कहते रहे कि इतनी कड़ी सुरक्षा में जूता चोर कहां से घुस गया।

शुक्रवार को स्व. माधवराव सिंधिया की 78वीं जयंती थी। इस उपलक्ष्य में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कटोराताल स्थित सिंधिया छत्री पर भजन संध्या का कार्यक्रम रखा था। जिसमें प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा एक दर्जन प्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व मंत्री ने शिरकत की थी। इनमें सिंधिया समर्थक मंत्री प्रभुराम चौधरी भी शामिल थे। भजन संध्या में शामिल होने के बाद जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रवाना हुए तो उनके कुछ देर बाद मंत्री प्रभुराम चौधरी भी जाने को हुए।

वह भजन संध्या के गेट पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने जूते उतारे थे, वहाँ जूते ही नहीं मिले। छत्री परिसर से मंत्री प्रभु राम चौधरी के जूते गायब थे, इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। मंत्रीजी और उनका स्टाफ आधे घंटे तक जूते तलाशते रहे, लेकिन जूते कहीं नहीं मिले। पुलिस ने भी जूतों की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पता नहीं जूते आसमान खा गया या जमीन निगल गई। हैरतअंगेज इस घटना से सभी लोग हैरान और परेशान हो गए कि आखिर मंत्रीजी का जूता गया तो गया कहां।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...