शराब के नशे मे दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इन्कार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 2, 2023

शराब के नशे मे दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इन्कार।

शराब के नशे मे दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इन्कार।

  • पुलिस के बीच फैसला मे पांच दिन बाद सामान व नकदी वर पक्ष ने लौटाने का किया वादा। 

शराब के नशे मे दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इन्कार।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। बीती रात थाना दिबियापुर चौकी कन्चौसी क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी हर ग्यान सिंह की पुत्री की शादी लखनऊ के भोला खेरा मानक नगर निवासी आदर्श पुत्र  निर्मल सिंह सिकरवार के साथ  कल कस्बा कंचौसी के आनंदेश्वर् गैस्ट हाउस मे तय समय के अनुसार धूमधाम से बरात आने के बाद लडकी पक्ष ने स्वागत सत्कार के बाद लडके को जयमाल के लिए ले जाया गया जो अधिक नशे मे होने के कारण लडकी के घर वालो से किसी बात को लेकर झगडने लगा व लड़की के पिता व फूफा से मारपीट कर दी। यह सब शादी को तैयार लडकी को गलत लगा उसने जयमाल डालने व भावर आदर्श के साथ न लेने व  शादी से मना कर दिया। जिससे दोनो तरह के लोग मान  मनअव्वल मे लग गए लेकिन दुल्हन के राजी न होने पर बाराती धीरे से ट्रेन व निजी वाहनों से भाग गये। मामला बनता न देख लड़की पक्ष ने लडका व उसके खास लोगो को गेस्ट हाउस में ही रोक लिया। लडकी के पिता द्वारा दहेज मे दिये सामान सहित ग्यारह लाख रुपए व  लौटाने के बाद वापस जाने को कहा जिस पर लडका के पास नकदी न् होने के कारण कुछ समय मागा गया जिस पर लडकी के पिता ने पहले 112 न पुलिस, बाद मे स्थानीय चौकी व थाना पुलिस को बुला कर मामला को हल करने का प्रयास किया। लेकिन नकदी न होने के कारण दोनो तरफ के लोगो के साथ कंचौसी चौकी ले जाकर एसओ दिबियापुर बीपी रस्तोगी व चौकी प्रभारी अवनीश कुमार ने लडका पक्ष को पांच दिन का समय देते हुए साथ लाई। कार व चढ़ावा के कुछ जेवर ढिकियापुर गांव के प्रधान राजू राठौर व पूर्व प्रधान रविन्द्र कुमार की सुपुर्दगी मे देकर पांच दिन बाद लडकी के पिता को लौटाने के लिखित वादा के बाद लखनऊ दोपहर बाद जाने दिया गया। इस बिना दुल्हन के लौटी बरात की चर्चा हर तरह होती रही।

शराब के नशे मे दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इन्कार।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...