रायसेन/बरेली, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक का जन्मदिवस नगर वासियों ने धूमधाम से मनाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 2, 2023

रायसेन/बरेली, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक का जन्मदिवस नगर वासियों ने धूमधाम से मनाया।

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक का जन्मदिवस नगर वासियों ने धूमधाम से मनाया।

रायसेन/बरेली, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक का जन्मदिवस नगर वासियों ने धूमधाम से मनाया।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बरेली नगर की शान, विकास पुरुष नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पाठक के जन्म दिवस पर शहर को बैनर व पोस्टरों से पाट दिया गया। उनके समर्थकों ने पाठक सर को आंखों पर बैठाया। अयोध्या बस्ती स्थित फार्म हाउस पर पाठक के जन्मदिवस पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कराया गया। विकास पुरुष पाठक के समर्थकों ने उनसे उनके जन्मदिवस पर केक कटवा कर उनका मुंह मीठा किया। एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिवस की बधाईयां दी। इस मौके पर समर्थकों का पाठक को जन्मदिवस पर बधाइयां देने का दौर अधिक रात तक चलता रहा।

रायसेन/बरेली, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक का जन्मदिवस नगर वासियों ने धूमधाम से मनाया।

मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, बरेली हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा के अलावा राष्ट्रीय हिंदू सेना के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। पाठक के जन्म दिवस पर जहां क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक और संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता बधाइयां देने पहुंचे, वहीं ग्रामीण अंचलों और अन्य महानगरों से सम्मान करने के लिए नागरिक मौके पर पहुंचे। ज्ञात हो कि इस शहर को विकास की ऊंचाइयों देने में पाठक का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने शहर को बताया है कि सीसी सड़क कैसे निर्मित करवाई जाती हैं। वही जनहित में निर्माण कार्य कैसे किए जाते हैं, यह उदाहरण नगर परिषद में 10 वर्ष तक अध्यक्ष पद पर रहे पाठक ने नगर वासियों के सामने प्रस्तुत किए हैं। यही वजह है कि शहर और अन्य शहर उनके जन्मदिवस पर उनके समक्ष पलक पावडे बिछाते हुए दिखाई दिए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...