नवरात्रि के प्रथम दिवस पर भक्त मां शैलपुत्री का कर रहें पूजन अर्चन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 22, 2023

नवरात्रि के प्रथम दिवस पर भक्त मां शैलपुत्री का कर रहें पूजन अर्चन।

नवरात्रि के प्रथम दिवस पर भक्त मां शैलपुत्री का कर रहें पूजन अर्चन।

  • मन्दिरों में सुबह से ही लगी भक्तों की लम्बी कतारें।

नवरात्रि के प्रथम दिवस पर भक्त मां शैलपुत्री का कर रहें पूजन अर्चन।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। आज नवरात्रि के प्रथम दिवस पर भक्त शैलपुत्री के रूप में मां जगत जननी का पूजन अर्चन कर रहे है। औरैया के महामाया मंगला काली, फूलमती मंदिर, काली माता मंदिर सहित सभी मन्दिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्त बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ देवी मां के प्रथम स्वरूप (मां शैलपुत्री) का आज पूजन अर्चन कर रहे है। इस नवरात्रि पर चार योग का महासंयोग बन रहा है। इस बार नवरात्र पर तीन सर्वार्थसिद्धि योग, तीन रवि योग, दो अमृत सिद्धि योग और गुरु पुष्य योग का महासंयोग बन रहा है। आपको बता दें कि इस नवरात्रि पर पड़ने वाले चार महासंयोग क्या है। जिनका ज्योतिष में क्या है महत्व। सबसे पहले हम बात करते हैं सर्वार्थ सिद्धि योग की मान्यता के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग में किया गया कार्य निश्चित ही सफलता देता है। संपत्ति व आभूषण को खरीदने के लिए यह योग बहुत ही लाभकारी माना जाता है। अब हम आपको बताएंगे रवि योग, यह योग सूर्य का अभीष्ट प्राप्त होने के कारण प्रभावशाली माना जाता है। रवि योग में किया गया कार्य अनिष्ट की आशंका को नष्ट करके शुभ फल देता है। इसके साथ ही अब हम आपको बताएंगे अमृत सिद्धि योग क्या है। हिंदू ज्योतिष के अनुसार दिन और नक्षत्र के विशेष  संयोग से अमृत सिद्धि योग निर्मित होता है। इस दौरान किए गए सभी कार्य शुभ फल प्रदान करते हैं। अब हम बात करते है इस नवरात्रि पर पड़ने वाले गुरु पुष्य संयोग की यह संयोग वर्ष में दो-तीन दिन ही बनता है। इस दिन को खरीदारी के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त माना जाता है। जहाँ योगी सरकार ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को नवरात्रि में मन्दिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ व राम चरित मानस का पाठ कराये जाने के निर्देश दिये जिसपर जनपद में कई कार्यक्रम जिला प्रशासन करा रहा है तो वही लोगों की बात करदे तो जनपद में इस नवरात्रि पर जगह जगह देवी भागवत, देवी जागरण व कन्या भोज के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। पूरा जनपद इस नवरात्रि पर भक्तिभाव मय दिख रहा है। नवरात्रि में भक्तों की भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मन्दिरों व चौराहों पर पुलिस को तैनात किया गया है इसके साथ ही शहर के मुख्य मार्गो पर पुलिस  की गाड़ियां लगातार भृमण कर  रही है। जिला अधिकारी औरैया पीसी श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक औरैया चारु निगम ने पुलिस को अराजक तत्त्वों पर पैनी नजर बनाये रखने के पहले ही बैठक में निर्देश दे दिये थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...