रायसेन/बरेली, देवी मंदिरों में बही भक्ति की बयार, शुभ मुहूर्त में घट स्थापना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 22, 2023

रायसेन/बरेली, देवी मंदिरों में बही भक्ति की बयार, शुभ मुहूर्त में घट स्थापना।

देवी मंदिरों में बही भक्ति की बयार, शुभ मुहूर्त में घट स्थापना।

रायसेन/बरेली, देवी मंदिरों में बही भक्ति की बयार, शुभ मुहूर्त में घट स्थापना।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर बुधवार से देवी आराधना के महापर्व चैत्र नवरात्र का आरंभ हुआ। साधक व आराधक 9 दिन तक माता की आराधना में लीन रहेंगे। प्रातः समय शुभ मुहूर्त में देवी मंदिरों में घट स्थापना की गई। चैत्र नवरात्र की शुरुआत बुधवार से हुई, जो 30 मार्च तक रहेगी। साथ ही 30 मार्च को श्री राम नवमी मनाई जाएगी। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजन अर्चना प्रारंभ हो चुकी है।


नवरात्र पर्व को लेकर देवी दुर्गा मंदिर की सजावट समितियों के माध्यम से की गई। शक्ति धाम देवी दुर्गा मंदिर को विद्युत साज-सज्जा और अन्य सामग्री से सजाया गया है। वही शहर का सबसे प्राचीन खेरापति माता मंदिर जहां हजारों की संख्या में जनमानस प्रातः समय से माता को जल अर्पण करने के लिए पहुंचे एवं पूजन अर्चना का दौर दोपहर समय तक चलता रहा। यहां पर खेरापति माता मंदिर के अलावा देवी दुर्गा शक्ति धाम मंदिर, देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, बाराही माता मंदिर, काली मंदिर जैसे प्राचीन मंदिर स्थापित है। जहां पर चैत्र नवरात्र के अलावा शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माने जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...