बजरंग दल के तत्वाधान में निकली भव्य शोभायात्रा, भारी संख्या में राम भक्तों का उमड़ा हुजूम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, March 31, 2023

बजरंग दल के तत्वाधान में निकली भव्य शोभायात्रा, भारी संख्या में राम भक्तों का उमड़ा हुजूम।

बजरंग दल के तत्वाधान में निकली भव्य शोभायात्रा, भारी संख्या में राम भक्तों का उमड़ा हुजूम।

बजरंग दल के तत्वाधान में निकली भव्य शोभायात्रा, भारी संख्या में राम भक्तों का उमड़ा हुजूम।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
कानपुर। रामनवमी में पनकी हुआ राममय, राम भक्तों ने लगाए जय जय श्रीराम के नारे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म उत्सव को पनकी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बजरंग दल के जिला संयोजक नरेश सिंह तोमर के नेतृत्व में इस यात्रा का पनकी गंगागंज रामलीला मैदान से शुभारंभ किया गया। यात्रा में राम भक्तों पर लोगों ने फूलों से वर्षा कर उनका स्वागत किया। रामनवमी यात्रा इतनी विशाल दिखी की पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। लेकिन पनकी पुलिस ने बड़ी सूझबूझ से यात्रा को संपन्न कराया। यात्रा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे से पूरे पनकी क्षेत्र को राममय कर दिया। यात्रा में मुख्य रूप से पनकी मंदिर महंत महामंडलेश्वर जितेंद्र दास और बजरंग दल जिला संयोजक नरेश तोमर रहे। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के सरायमीता पार्षद सुमित पाल, पूर्व पार्षद राजन शुक्ला और पूर्व पार्षद उत्तम दुबे के पति अशोक दुबे, संजय सिंह, नारायण पाल, पत्रकार विवेक शुक्ला, विवेक द्विवेदी, अक्षय यादव, आशीष श्रीवास्तव, शुभम कुशवाहा, पुष्पेंद्र सिंह, शालू चौहान, चंदन दुबे, प्रांजल दुबे एवं पुलिस प्रशासन में पनकी मंदिर चौकी प्रभारी मनोज दीक्षित, रतनपुर चौकी प्रभारी अवनीश पटेल, उप निरीक्षक विवेक सिंह, उप निरीक्षक कुलदीप चौहान, उप निरीक्षक बॉबी सिरोही, उप निरीक्षक अमित सहाय आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...