ममेरी बहन से भाई को हुआ प्यार, दोनों घर से भागे, लड़की के भाइयों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 25, 2023

ममेरी बहन से भाई को हुआ प्यार, दोनों घर से भागे, लड़की के भाइयों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या।

ममेरी बहन से भाई को हुआ प्यार, दोनों घर से भागे, लड़की के भाइयों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या।

ममेरी बहन से भाई को हुआ प्यार, दोनों घर से भागे, लड़की के भाइयों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या।

भिंड। उत्तर प्रदेश के पोखरा गांव का रहने वाले एक युवक को रिश्ते में ममेरी बहन से प्रेम हो गया। युवक अपनी प्रेमिका के साथ घर से भाग आया। वे सीधे भिंड सीमा के फूप थाना क्षेत्र में थे, तभी प्रेमिका के भाइयों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद युवक की डंडों से मारपीट की। इस घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित प्रेमी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान युवक ने दमतोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के इटावा जिले पोखरा की घड़ी थाना बढ़पुरा में रहने वाले अजय पुत्र राधामोहन राजपूत अपनी ननिहाल में रहता था। यहां युवक को रिश्ते में मामा की लड़की से प्रेम प्रसंग चला। 20 मार्च को लड़की के भाइयों ने फोन पर युवक से बातचीत करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद दोनों ने घर से भागने का प्लान तैयार कर गुजरात जाने की तैयारी की। बताया जाता है कि 21 मार्च की रात में दोनों भाग आए। वे दोनों उत्तर प्रदेश से सीधे भिंड आए और फूप थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों प्रेमी-प्रेमिका का पीछा करते हुए लड़की के भाई आ गए। रात करीब 11 बजे दोनों को पकड़ लिया, इसके बाद लड़की के भाइयों ने लड़के की डंडों से पीटा। घटना की जानकारी लगते ही आस-पड़ोस के लोग आ गए, उन्होंने प्रेमी युवक को लड़की के भाइयों से बचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...