रायसेन/बरेली, कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के पुतले का किया दहन, पुतले को लेकर कांग्रेसियों का पुलिस से हुआ विवाद; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 25, 2023

रायसेन/बरेली, कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के पुतले का किया दहन, पुतले को लेकर कांग्रेसियों का पुलिस से हुआ विवाद; देखें VIDEO

कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के पुतले का किया दहन, पुतले को लेकर कांग्रेसियों का पुलिस से हुआ विवाद।

रायसेन/बरेली, कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के पुतले का किया दहन, पुतले को लेकर कांग्रेसियों का पुलिस से हुआ विवाद; देखें VIDEO

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कुछ दिन पहले कांग्रेसियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुतले का दहन बीच सड़क पर किया था। पुतले का दहन भी पुलिस को चकमा देकर कांग्रेसियों के द्वारा किया गया था। इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दो पुतले तैयार किए गए। एक पुतले का दहन होने से तो बरेली पुलिस कांग्रेसियों को नहीं रोक सकी, लेकिन दूसरे पुतले का दहन होने से पूर्व बरेली पुलिस ने फुर्ती दिखाइ और कांग्रेसियों को चेतावनी देते हुए पुतले को उनसे छीन लिया।


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त हो जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तहसील परिसर के समक्ष कांग्रेसी एकत्रित हुए, जहां पर उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी को षडयंत्र पूर्वक फसाने की बात कही। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गुप-चुप तरीके से सबसे पहले पंडित दीनदयाल परिसर के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन किया। यहां पुतला दहन के बाद सभी कांग्रेसी तहसील परिसर राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के पास पहुंचे, जहां पर एक और पुतले के दहन के लिए पुतला तैयार किया गया। जैसे ही कांग्रेसी मोदी के पुतले को लेकर सड़क के बीच पहुंचे, मौके पर थाना प्रभारी आशीष सप्रे पुलिस बल के साथ पहुंचे।

रायसेन/बरेली, कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के पुतले का किया दहन, पुतले को लेकर कांग्रेसियों का पुलिस से हुआ विवाद; देखें VIDEO

यहां कांग्रेसियों और पुलिस के बीच पुतले को छीनने को लेकर विवाद होता रहा, तब तक कुछ कांग्रेसियों ने पुतले में आग लगा दी। पुलिस ने तुरंत पुतले से आग को शांत किया और पुतले को लेकर उस स्थान पर पहुंची जहां फायर बिग्रेड खड़ी थी। तुरंत फायर बिग्रेड के माध्यम से पुतले पर पानी डालकर पुतले को बरेली थाने लाया गया। मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, पूर्व पार्षद विजय राजौरा, अमित राय, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आदित्य शर्मा, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष शरद उपाध्याय, बिट्टू रघुवंशी, राजा भार्गव, अंकित वर्मा, रानु रघुवंशी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...