रायसेन/सिलवानी, कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित, 10 वर्षीय बालक के बोरवेल में गिरने का मामल, नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, April 3, 2023

रायसेन/सिलवानी, कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित, 10 वर्षीय बालक के बोरवेल में गिरने का मामल, नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस।

कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित, 10 वर्षीय बालक के बोरवेल में गिरने का मामल, नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस।

रायसेन/सिलवानी, कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित, 10 वर्षीय बालक के बोरवेल में गिरने का मामल, नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। अनुपयोगी खुले पड़े हुए बोरवेल बन्द किये जाने के निर्देशों की अवेहलना करने व गलत रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने पर सिलवानी तहसील क्षेत्र के हल्का नम्बर 61 के पटवारी पंकज अर्मा को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। इसी मामले में नायब तहसीलदार सिलवानी अनीस धाकड़ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में जबाव मांगा है। ज्ञात हो की सोमवार को सिलवानी क्षेत्र के ग्राम भानपुर में 10 वर्षीय आशीष केवट दोपहर में खुले पड़े बोरवेल में गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा तत्काल आशीष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।


बच्चे के बोरवेल में गिरने की घटना से एक बार फिर बोर से जुड़ी लापरवाही सामने आई। मामले में कलेक्टर रायसेन ने पटवारी को निलंबित करने आदेश जारी कर दिये। कलेक्टर के निर्देश पर भू-अभिलेख कार्यालय से 14 मार्च को राजस्व अधिकारियों को इस सम्बंध में जानकारी देने व खुले पड़े बोर बन्द करवाने के आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश के बाद पटवारी पंकज अर्मा द्वारा जो रिपोर्ट दी थी उसमें ग्राम भानपुर में कोई भी बोर खुला न होना बताया गया था। पटवारी की गलत जानकारी के बाद 3 अप्रैल को भानपुर में ही बच्चे के बोर में गिरने की घटना घटित हो गई, मामले में तत्काल कार्रवाई कलेक्टर द्वारा की गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...