रायसेन/सिलवानी, 100 फिट गहरे बोरवेल में गिरा 10 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला बाहर; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, April 3, 2023

रायसेन/सिलवानी, 100 फिट गहरे बोरवेल में गिरा 10 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला बाहर; देखें VIDEO

100 फिट गहरे बोरवेल में गिरा 10 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला बाहर।

रायसेन/सिलवानी, 100 फिट गहरे बोरवेल में गिरा 10 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला बाहर।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी तहसील के ग्राम भानपुर में सोमवार की सुबह हल्केवीर केवट का 10 वर्षीय बालक आशीष केवट के बाहर बोरवेल में गिर जाने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हल्केवीर केवट ग्राम भानपुर अपने गांव से करीब 1 किमी दूर खेत में गेहूं की फसल में हार्वेस्टर चलवा रहे थे। वही उनका 10 वर्षीय बालक आशीष केवट काम करते हुए खुले बोर वेल में गिर गया।

देखें विडियो


बताया जा रहा है कि उक्त बोर 100 फिट गहरा है और बालक करीब 25 नीचे फंस गया था। जिसे ग्रामीणों द्वारा बालक को सूझ-बुझ से तत्काल रस्सी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, एसडीओपी राजेश तिवारी, नायब तहसीलदार अनीश धाकड़ एवं चौकी प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे। बालक से चर्चा की और ग्रामीणों के साहस और सूझ-बुझ की तारीफ की। बालक पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...