Post Top Ad
Monday, April 3, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन, सकल जैन समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकालकर दिया जियो और जीने दो का शुभ संदेश।
रायसेन, सकल जैन समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकालकर दिया जियो और जीने दो का शुभ संदेश।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जैन समुदाय के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर की जयंती जन्मकल्याणक महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। भगवान महावीर स्वामी के उपलक्ष्य में जैन समाज के लोगों ने वाहन रैली निकाली। सोमवार को सुबह 8 बजे भगवान महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव चल समारोह 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर सकल समाज जैन मंदिर दुर्गा चौक पुराना बस स्टैंड से गाजेबाजों के बीच शुरू हुआ। चल समारोह में भगवान महावीर स्वामी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने जियो और जीने दो.... और भगवान महावीर स्वामी के जमकर जयघोष गूंजते रहे। चल समारोह की विशेषता यह रही कि महिला मंडल अपने ड्रेस कोड केसरिया साड़ी के साथ तथा पुरूष वर्ग सफेद परिधान में चल समारोह में शामिल हुए।
भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा चांदी के रथ पालकी में विराजित की गई जिसे अनिल जैन, विनोद जैन पेंटर चँवर झुला रहे थे। यह जन्मकल्याणक महोत्सव महावीर स्वामी का चल समारोह बैंड-बाजों के साथ दुर्गा चौक, इंडियन चौराहे से होता हुआ शिवमंदिर, प्रजापति समाज श्रीराम लीला ग्राउण्ड होता हुआ रामलीला गेट से सागर भोपाल तिराहे से मान स्तंभ महामाया चौक से वापस जैन मंदिर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गया। जहां भगवान महावीर का अभिषेक आरती एवं पूजन की गई। शोभायात्रा में बुद्धसेन जैन, नरेंद्र जैन, विवेक जैन, लालू जैन, मनोज जैन, संदीप जैन, सुभाष जैन, मुकेश राकेश जैन, वीरेंद्र जैन, विनोद विकास जैन, सिद्धार्थ जैन, विशाल स्वाति पवैया, मधु जैन आदि शामिल हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद