Post Top Ad
Thursday, April 6, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विदिशा
रायसेन, 25 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की हालत गंभीर।
रायसेन, 25 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की हालत गंभीर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। गुरूवार की दोपहर रायसेन से विदिशा जा रही एक यात्री बस सांची से आगे विदिशा बायपास के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 यात्रियों को चोटें आईं। एक गंभीर यात्री को विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक, यात्री बस क्रमांक एमपी 04 पीए 0286 जो कि सवारियों को भरकर रायसेन से विदिशा जा रही थी। तभी सांची के आगे पहुंचते ही बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गई। बस के पलटते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची 108 एम्बूलेंस के ईएमटी एवं पायलट ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय कार्तिक शर्मा को जिला अस्पताल विदिशा रेफर किया गया। घायलों में एक बच्ची भी शामिल है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विदिशा
Share This
About Ghatak reporter
विदिशा
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
विदिशा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद