रायसेन/बरेली, हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के मुख्य मार्गो से निकली भव्य शोभायात्रा; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 6, 2023

रायसेन/बरेली, हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के मुख्य मार्गो से निकली भव्य शोभायात्रा; देखें VIDEO

हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के मुख्य मार्गो से निकली भव्य शोभायात्रा।

रायसेन/बरेली, हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के मुख्य मार्गो से निकली भव्य शोभायात्रा; देखें VIDEO

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। हनुमान जन्मोत्सव पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के अलावा सभी हिंदू संगठनों के सानिध्य में स्थानीय रामलीला मैदान पर हनुमान जी महाराज की आकर्षक झांकी सजाई गई। जहां पर हाथों में भगवा रंग के ध्वज पताका लिए हुए संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अलावा युवा वर्ग सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एकत्रित हुए। खुले वाहन में हनुमान जी की विशाल प्रतिमा को संगठनों द्वारा रखकर रामलीला मैदान से सभी संगठन हाथों में ध्वज पताका लेकर निकले।


वहीं डीजे की थाप पर युवा नाचते-गाते जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जहां-जहां से शोभायात्रा का निकलना हुआ, वहां हनुमान जी महाराज की पूजन-अर्चना और संगठनों के पदाधिकारियों सहित गणमान्य नागरिकों को जलपान कराने का सिलसिला चलता रहा। शोभा यात्रा का समापन हनुमानगढ़ी पर किया गया, जहां हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण और कन्या भोज का आयोजन किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...