रायसेन, 31 लाख रु के आभूषणों सहित नगदी जप्त, शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, April 4, 2023

रायसेन, 31 लाख रु के आभूषणों सहित नगदी जप्त, शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में।

31 लाख रु के आभूषणों  सहित नगदी जप्त, शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में।

रायसेन, 31 लाख रु के आभूषणों  सहित नगदी जप्त, शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के गैरतगंज जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ टेकापार में निवासरत कांति चौधरी के सूने घर में विगत 25 मार्च 2023 को लगभग 31 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों सहित जिसमे 1 लाख 50 हजार रु. नगदी घर मे रखी अलमारी का ताला तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया। गैरतगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शहवाल एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के दिशा निर्देशन में एसडीओपी सुनील बड़कडे के नेतृत्व में गैरतगंज थाना प्रभारी महेश टांडेकर ने टीम गठित कर 28 वर्षीय आरोपी इमरान खान पिता रज्जाक खान निवासी मंडीदीप को घटना के पांचवे दिन ही गिरफ्तार कर सख्ती से पूंछताछ की। जिस पर आरोपी ने चोरी करना कबुल करते हुए चोरी का सामान सुल्तानगंज के जंगल में गड़ा देने की बात बताई। आरोपी इमरान खान की निशानदेहि पर पुलिस ने जा कर चोरी किये हुए आभूषणों को जप्त करते हुए नगदी 1 लाख 40 हजार रु भी जप्त किए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...