Post Top Ad
Tuesday, April 4, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान; देखें VIDEO
रायसेन/बरेली, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान; देखें VIDEO
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। प्रदेश के मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए एक दिन पहले ही जिला प्रशासन और नगर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दे रहा था, क्योंकि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को मंगलवार के दिन सबसे पहले छींद धाम मंदिर पहुंचना था। जहां पूजन अर्चन के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता स्वर्गीय पुष्प लता चौधरी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास स्थान पर जाना था। लेकिन एकाएक कार्यक्रम दूसरे मोड़ पर पहुंचा और तय किया गया कि अब ना तो मुख्यमंत्री छींद मंदिर जाएंगे और ना ही ग्राम छुचार क्योंकि बरेली में ही एक निजी गार्डन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया था। दूसरी ओर मंगलवार का दिन होने के कारण मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु थे इसलिए मुख्यमंत्री का रूट चेंज किया गया।
लगभग 12.00 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री का उड़न खटोला शासकीय महाविद्यालय के सामने बने हेलीपैड पर उतरा। जहां से चार पहिया वाहन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बैठाया गया और सीधे वाहन नगर से 1 किलोमीटर दूर एक निजी गार्डन में पहुंचा। जहां पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता स्वर्गीय पुष्प लता चौधरी को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बरेली तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता स्वर्गीय पुष्प लता चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके तेरहवीं (रसोई) कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी भी शामिल हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद