रायसेन, गाय ने एक अद्भुत बछड़े को दिया जन्म, शेर की तरह दे रहा दिखाई, डॉक्टर बता रहे गर्भाशय का दोष। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, April 26, 2023

रायसेन, गाय ने एक अद्भुत बछड़े को दिया जन्म, शेर की तरह दे रहा दिखाई, डॉक्टर बता रहे गर्भाशय का दोष।

गाय ने एक अद्भुत बछड़े को दिया जन्म, शेर की तरह दे रहा दिखाई, डॉक्टर बता रहे गर्भाशय का दोष।

रायसेन, गाय ने एक अद्भुत बछड़े को दिया जन्म, शेर की तरह दे रहा दिखाई, डॉक्टर बता रहे गर्भाशय का दोष।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे/जसवंत साहू, रायसेन।
रायसेन। बेगमगंज तहसील के गोरखा गांव में किसान की गाय ने एक अद्भुत बछड़े को जन्म दिया जो शेर की तरह दिखाई दे रहा था, जिसके पैर भी शेर की तरह आए थे। जन्म के करीब आधे घंटे बाद वह मौत की नींद सो गया। लेकिन गाय जीवित है, ग्रामीण इसे चमत्कार मान रहे हैं। वहीं पशु विशेषज्ञ इसे गर्भावस्था का दोष बता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह 8 बजे किसान नत्थू लाल शिल्पकार की गाय ने शेर के बच्चे के आकार जैसे बछड़े को जन्म दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं ग्रामीण इसे कुदरत का चमत्कार मान रहे हैं। वही पशु चिकित्सक इसको गर्भाशय का दोष बता रहे हैं। गाय ने जिस बछड़े को जन्म दिया और बछड़ा जनने के तुरंत बाद खत्म हो गया। वहीं अब कुछ जानकार इसे रिसर्च का विषय बता रहे हैं। शेर के आकार वाले मृत बछड़े को देखने के लिए गोरखा गांव दूर-दराज के लोग बड़ी संख्या में जा रहे हैं। इस संबंध में पशु चिकित्सक एन.के. तिवारी ने बताया कि गर्भावस्था में दोष के कारण इस प्रकार के बछड़े को जन्म दिया है जो देखने में शेर की तरह दिखाई दे रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...