ईदगाहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज की गई अदा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 22, 2023

ईदगाहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज की गई अदा।

ईदगाहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज की गई अदा।

  • अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर मुल्क के अमन-चैन की दुआएं की।

ईदगाहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज की गई अदा।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। ईद के मुबारक मौके पर शनिवार को नगर व क्षेत्र की ईदगाहों पर अकीदतमंदों द्वारा नमाज अदा कर मुल्क के अमन-चैन की अल्लाह से दुआएं की गई। नमाज के मौके पर ईदगाहों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। नमाजियों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी वहीं निकाय चुनाव के चलते ईदगाहों पर अध्यक्ष व सभासद से संबंधित प्रत्याशियों नेताओं की भी मुबारक बाद देने के लिए ईदगाहों पर भीड़ जमा नजर आई। ईद के मुबारक मौके पर बिधूना कस्बे की पुरानी ईदगाह पर सुबह लगभग 8 बजे मस्जिद के पेश इमाम रिजवान साहब ने नमाज अदा कराई। नमाज के समापन पर नमाजियों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी वहीं इस मौके पर ईदगाह पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श कुमार मिश्रा चेयरमैन अमित कुमार ललतू बसपा प्रत्याशी अवनीश गुप्ता विक्की जयहिंद सपा की संभावित प्रत्याशी माला गुप्ता के पति चुनमुन गुप्ता उमर मंसूरी सुभाष त्रिपाठी आदि के साथ भारी संख्या में राजनैतिक दलों के नेता भी मौजूद रहे। इसी तरह नगर की नई मस्जिद पर मौलाना हाफिज अफसर साहब द्वारा ईद की नमाज अदा कराई गई। नमाजियों ने नमाज अदा कर मुल्क के अमन चैन की अल्लाह से दुआएं की। नमाज के बाद ईदगाह पर नमाजियों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान ईदगाहों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह रुरुगंज हरचंदपुर कैथावा उसराहा इंदपामऊ कुदरकोट एरवाकटरा उमरैन बेला याकूबपुर मल्हौसी सहार अछल्दा आदि की मस्जिदों ईद गांव पर भी ईद की नमाज अदाकर अकीदतमंदों द्वारा मुल्क के अमन चैन की अल्लाह से दुआएं की गई। ईद के मुबारक मौके पर हिंदू व मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे के घरों पर जाकर की ईद की मुबारकबाद दी वही मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू समाज के लोगों को भी अपने घरों पर बुलाकर उन्हें सिवइयां खिलाई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...