पैतृक गांव में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर की हत्या, सोते समय अधेड़ की ईंट से कूचकर की हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 29, 2023

पैतृक गांव में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर की हत्या, सोते समय अधेड़ की ईंट से कूचकर की हत्या।

पैतृक गांव में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर की हत्या, सोते समय अधेड़ की ईंट से कूचकर की हत्या।

पैतृक गांव में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर की हत्या, सोते समय अधेड़ की ईंट से कूचकर की हत्या।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली बिधूना क्षेत्र के एक गांव में सोते समय एक अधेड़ की ईंट से कूचलकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुरानी जमीनी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, थाना कुदरकोट क्षेत्र के गांव मुर्रा निवासी संतोष यादव (50) पुत्र बारे लाल का गांव में ही परिवार के साथ करीब 20 वर्ष से जमीनी विवाद चल रहा था, जिसमें झगड़ा आदि भी हुआ था। जिसके चलते वह अपना गांव छोड़कर कोतवाली बिधूना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रठगांव में अपनी मौसी कमला देवी की बेटी के गांव भारत अड्डा में रहने लगा था। मृतक भारत के अड्डा में ग्राम समाज की भूमि पर एक खोखा में परचून आदि का सामान रखकर बेचने के साथ बकरी पालकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। संतोष रात में खोखा के पास चारपाई में मच्छरदानी लगाकर सोया हुआ था। सुबह 6.30 बजे कोई व्यक्ति कुछ सामान लेने आया तो उसने संतोष का चेहरा ईंट से कुचला हुआ और मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा देखा। जिसकी जानकारी उसने गांव के प्रधान व परिजनों को दी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और परिजनों से बातचीत की और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाये, साथ ही मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

पैतृक गांव में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर की हत्या, सोते समय अधेड़ की ईंट से कूचकर की हत्या।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी मौके पर पहुंच गयीं और बताया गया कि मृतक की दो पुत्रियां व एक पुत्र पुष्पेन्द्र है। मृतक ने बीती शाम करीब 8 बजे अपनी पुत्री रेखा से फोन पर बातचीत की थी। वहीं पुत्र पुष्पेन्द्र ने बताया कि वह लोग मुर्रा गांव के रहने वाले हैं, जहां पर उसका 5-6 माह से गांव के ही रवी, मुन्ना सिंह व विक्रम सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। जिस कारण उसके पिता बहुत डर कर खेती करने जाते थे। कहा कि रात्रि में ईंट से कुचल कर उसके पिता की हत्या कर दी गयी है और बताया कि वह हर घर जल योजना के तहत फर्रूखाबाद में पाइप लाइन बिछाने का काम करता है।

पैतृक गांव में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर की हत्या, सोते समय अधेड़ की ईंट से कूचकर की हत्या।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक मूल रूप से मुर्रा गांव का रहने वाला है। यह अलग-अलग काम करते हैं। गांव के बाहर खोखा में परचून आदि का सामान बेचता था। सुबह कोई व्यक्ति सामान लेने आया तो उसने देखा और ग्राम प्रधान को बताया। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर आयी। अधेड़ के सिर पर ईंट से वार किए गये हैं, जिसके टुकड़े आसपास पड़े हैं। बताया गया है कि मुर्रा गांव में इनके पैतृक भूमि के बंटवारे में 20 साल पहले विवाद हुआ था। जिसमें झगड़ा आदि भी हुआ था। जिसके बाद यह वहां से यहां आकर ग्राम समाज की भूमि पर बस गये थे। इन्हें आवास योजना में घर भी मिला था, जिसका पीछे निर्माण चल रहा था। गांव में किसी प्रकार का विवाद नहीं था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा और शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...